देश की आजादी की लड़ाई में खुदीराम बोस का नाम अदम्य साहस और अद्वितीय बलिदान के प्रतीक के रूप में लिया जाता है। 11 अगस्त 1908 को महज 18 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने फांसी के फंदे को गले लगाया। अंग्रेज हुकूमत उनकी निडरता और वीरता से इतनी भयभीत थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें मृत्यु दंड दे दिया गया।
खुदीराम बोस को ब्रिटिश जज किंग्सफोर्ड की हत्या के प्रयास में दोषी ठहराया गया था। गिरफ्तारी के बाद भी उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही। फांसी के दिन वे हाथ में भगवद्गीता लेकर पूरे आत्मविश्वास और खुशी के साथ चलते हुए फांसी के तख़्ते तक पहुँचे।
उनकी शहादत ने पूरे देश, खासकर बंगाल के युवाओं में क्रांतिकारी जोश भर दिया। उनकी लोकप्रियता का यह आलम था कि बंगाल के जुलाहों ने विशेष किनारी वाली धोती बुनना शुरू कर दी, जिस पर “खुदीराम” लिखा होता था। बंगाल के नौजवान गर्व से वह धोती पहनकर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और यह वस्त्र स्वतः ही विद्रोह और देशभक्ति का प्रतीक बन गया।
खुदीराम बोस का बलिदान न केवल स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर हो गया, बल्कि उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि आज़ादी के लिए उम्र नहीं, बल्कि जज़्बा और संकल्प सबसे बड़ा हथियार होता है।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1908 – युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस को ब्रिटिश जज किंग्सफोर्ड की हत्या के प्रयास के आरोप में फांसी दी गई थी।
1948 – लंदन में समर ओलंपिक खेलों का उद्घाटन।
1951 – रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1960 – चाड को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।
1988 – अल-कायदा का गठन ओसामा बिन लादेन ने किया।
1999 – सदी का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया।
2000 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2001 – उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
2003 – नाटो ने अफगानिस्तान में शांति सेना की कमान संभाली।
2004 – भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।
2006 – पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007 – मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
2008 – एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच 1570 करोड़ रुपये का समझौता हुआ।
जन्मः
1778 – फ्रेडरिक लुडविग – दुनिया में जिमनास्टिक्स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक।
1961 – चन्द्र शेखर बेल्लाना – भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से राजनीतिज्ञ हैं।
1892 – आर्ची विलेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।
1949 – डी. सुब्बाराव – भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।
1954 – यशपाल शर्मा – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर, जो 1983 में पहली बार ‘क्रिकेट विश्वकप’ विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।
1954 – एम. वी. नरसिम्हा राव- भारतीय क्रिकेटर।
1974 – अंजू जैन- भारतीय क्रिकेटर।
1937 – निर्देशक जॉन अब्राहम – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
1924 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
निधनः
2020 – राहत इंदौरी – उर्दू शायर और हिन्दी फिल्मों के गीतकार।
2018 – वी.एस. नायपॉल – भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार।
2000 – पी. जयराज- अभिनेता।
1967 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक।
1908 – खुदीराम बोस- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः
खुदीराम बोस शहीद दिवस
चाड स्वतंत्रता दिवस
——————–
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
मांसपेशियां गंवाए बिना इस तरह से घटाया जा सकता है वज़न
India On Nuclear Threat By Asim Munir: 'पहली बार मित्र देश की जमीन से धमकी खेद की बात', आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर भारत ने अमेरिका को सुनाई खरी-खरी
क्या किसी ने IIT करके आर्मी जॉइन की है... कार्तिक करेगा! TVF की नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब आएगी
इलेक्शन कमीशन जानता है कि उसका डेटा फटेगा, जो वो छिपाने की कोशिश कर रहा है वो हम निकाल देंगेः राहुल गांधी
हरमनप्रीत कौर का विश्व कप में जीत का संकल्प