हिमाचल प्रदेश की एक अनोखी शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। भले ही ये शादी कई हफ्ते पहले हो चुकी हो, लेकिन लोग अब भी इस पर बहस कर रहे हैं। वजह ये है कि दो सगे भाइयों ने एक ही दुलहन के साथ शादी रचाई। ये शादी ‘हट्टी’ रीति-रिवाज के मुताबिक हुई। दोनों भाइयों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच अब दोनों भाइयों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।
हिमाचल प्रदेश के ये भाई शिलाई गांव में रहते हैं। ये हट्टी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। हट्टी जनजाति में बहुपतित्व विवाह की एक पुरानी प्रथा है। यानी एक पत्नी के कई पति। हालांकि ये प्रथा अब बहुत पुरानी हो चुकी है और लगभग विलुप्त हो गई है। इसे फिर से जीवंत करने के लिए दोनों भाइयों ने एक ही महिला से शादी की।
भाई बोले- थोपी नहीं गई प्रथाये भाई हैं प्रदीप और कपिल नेगी। उन्होंने बताया कि हम हट्टी जनजाति से हैं। उनके यहां ये प्रथा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। उनके ऊपर भी ये परंपरा थोपी नहीं गई। न ही उन लोगों पर किसी ने दबाव डाला। उनकी पत्नी पर भी किसी ने शादी का दबाव नहीं डाला। इस शादी में तीनों की मर्जी थी।
‘दूसरों को क्या परेशानी?’प्रदीप नेगी ने फेसबुक पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रदीप ने कहा कि ये जोड़ीदार प्रथा उनके यहां पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। ऐसा नहीं है कि हम इकलौते हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। हमने पहले भी ऐसी शादियां देखी हैं। उनके भाई कपिल नेगी ने कहा कि हम तीनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। ये हमारा व्यक्तिगत फैसला था। इसमें दूसरों को क्या परेशानी है?
दूसरे राज्यों का जिक्रकपिल ने कहा कि कई दूसरे ऐसे राज्य हैं, जहां उनकी अपनी परंपराएं हैं। ये परंपराएं लोगों पर थोपी जाती हैं, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं है। परंपरा है। जो इसे फॉलो करना चाहे, वह करे। किसी को भी इस परंपरा को निभाने के लिए मजबूर नहीं किया जाता।
You may also like
Aaj ka Kanya Rashifal 11 August 2025 : आज का राशिफल कन्या राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए दरवाज़े
धराली के लोग मेरे अपने, प्रभावितों को मिलेगी जरूरी मदद : सीएम धामी
7 साल की गुपचुप मोहब्बत का भंडाफोड़! पत्नी ने प्रेमिका संग पति को पकड़ा, पाइप से भागा शख्स
जमीन पर कब्जा करने पहुंचे दबंग, महिला को पीटकर ताेड़ा पैर व जान से मारने की दी धमकी
भोपालः न्यू मार्केट में व्यापारियों ने दिया विदेशी छोड़ो- स्वदेशी अपनाओ का संदेश