पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकार पुरम इलाके में हुई, अगले दिन इस कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। गोमती नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने वीडियो देखकर शिकायत दर्ज कराई।
ALSO READ: UP : 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी स्कूली वैन चालक गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा, आरोपी की पहचान विनय खंड के निवासी सोनू विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
गुजरात : आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सूर्यसिंह डाभी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
भारत चुनौतियों से नहीं डरता, आंख से आंख मिलाकर देगा जवाब : महिपाल ढांडा
Aaj ka Kanya Rashifal 11 August 2025 : आज का राशिफल कन्या राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए दरवाज़े
सैयाारा की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी, 325 करोड़ के करीब पहुंची
धराली के लोग मेरे अपने, प्रभावितों को मिलेगी जरूरी मदद : सीएम धामी